नई दिल्ली: सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने कुछ समय पहले नोटिस भेजा था। कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ होगी। सीबीआई ने अपने नोटिस में सत्यपाल मलिक से भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पूछताछ में शामिल होने को कहा था।
सत्यपाल मलिक से जम्मू-कश्मीर में दो परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन मामलों को लेकर दो केस भी दर्ज किए थे। ये मामले तब दर्ज किए गए थे, जब सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल थे।
मलिक ने दावा किया था कि उनके जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई थी। ये रिश्वत दो परियोजनाओं की फाइल को लेकर दी जा रही थी। उन्होंने कहा था कि दोनों विभागों द्वारा बताया गया कि ये एक घोटाला है फिर मैंने उसी के आधार पर दोनों सौदे रद्द कर दिए। पिछले साल सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था और छह राज्यों में छापेमारी की थी।
बता दें कि हाल के दिनों में सत्यपाल मलिक केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। किसान बिल से लेकर पुलवामा मामले में मोदी सरकार को घेर रहे हैं। सत्यपाल मलिक ने किसान बिल के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में भी किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से बंद दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
15 mins agoअभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: ध्रुव राठी रिहा, चेतावनी के साथ दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines