'CBI जांच करे लेकिन SC या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की अगुवाई में हो', अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस ने की मांग

उत्तराखंड का अंकिता भंडारी केस अब देश व्यापी हो चुका है। जगह जगह अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लोग एक जुट हो रहे हैं। कांग्रेस ने भी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार से कई मांगे की हैं। पढ़िए दिल्ली से रमन कुमार की रिपोर्ट।

Congress demands in Ankita Bhandari murder case

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं । महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और कांग्रेस सचिव वैभव वालिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा सीबीआई जांच देने में तीन साल लग गए जब सबूत नष्ट होने का अंदेशा है। सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच हो।

विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद भी उत्तराखंड की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस इसे जनता के संघर्ष की जीत बता रही है, वहीं भाजपा सरकार के फैसले का बचाव कर रही है। वीआईपी, बुलडोजर कार्रवाई और शुरुआती जांच को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हैं. महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा पार्टी की मांग रही है की अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई करे लेकिन सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की अगुवाई में जांच हो।

विज्ञापन

कांग्रेस की मांग है कि VIP एंगल की स्वतंत्र जांच हो, सबूत नष्ट करने के आदेश देने वालों पर भी कार्रवाई हो, सबूत नष्ट करने वाले विधायक पर भी कार्रवाई हो, महिला कार्य स्थलों पर सुरक्षा कानूनों का सख्ती से अनुपालन हो, राजनीतिक संरक्षण देने वालों की जवाबदेही तय हो, भविष्य में ऐसे मामलों के लिए स्वतंत्र जांच तंत्र अनिवार्य हो
और CBI निष्पक्षता के साथ बिना दबाव के 6 महीने में केस को अंजाम तक ले जाए।

विज्ञापन

कहा कि BJP के लोग नैतिकता दिखाएं और मामले से जुड़े अपराधियों को न्याय प्रक्रिया से दूर रखें, ताकि निष्पक्षता के साथ कार्रवाई हो सके और अंकिता भंडारी को न्याय मिल सके।

इससे पहले विपक्षी दलों ने अंकिता के हत्यारों को सजा दिए जाने की मांग को लेकर 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। एक दिन पहले इस मामले में मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता के माता-पिता से भी मुलाकात की थी और कहा था कि वो जो भी कहेंगे, सरकार उसका अध्ययन कर आगे की कार्रवाई करेगी। इसके अगले दिन ही अंकिता भंडारी के माता-पिता की सीबीआई जांच की मांग को राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया लेकिन सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग पर कांग्रेस अब भी अड़ी है और आगे भी उठाते रहेगी ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ