नई दिल्ली: कथित बीमा मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के तत्कालीन प्रेस सचिव सुनक बाली के आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सत्यपाल मलिक के तत्कालीन सहयोगी के परिसरों के अलावा दिल्ली और जम्मू कश्मीर में आठ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने सत्यपाल मलिक का भी बयान लिया था।
क्या है मामला?
बता दें कि सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब उन्हें दो फाइलों को निपटाने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। उन्होंने अपने आरोपों को लेकर जांच की मांग की थी। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश के आरोपों की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी थी। दरअसल, सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे तब उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।
उन्होंने दावा किया कि दो गोपनीय फाइलों को क्लीयर करने के एवज में उन्हें ये ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था।
मैंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया-सत्यपाल मलिक
बता दें कि पिछले साल 17 अक्टूबर को राजस्थान के एक समारोह में पूर्व राज्यपाल ने कहा था कि दो फाइलें मेरे पास विचार के लिए आई थीं। सचिवों में से एक ने मुझसे कहा कि अगर मैं इन्हें मंजूरी देता हूं, तो एक फाइल के लिए 150 करोड़ मिल सकते हैं। मैंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि मैं कश्मीर में पांच कुर्ता पजामा लाया था और अभी उनके साथ वापस जाऊंगा।
संबंधित खबरें
नेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
3 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
11 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
12 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
14 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
16 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
17 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
17 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines