हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पटना में राबड़ी देवी के घर CBI का छापा, IRCTC घोटाले को लेकर चल रही है जांच

विज्ञापन

पटना: लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची है। घर बाहर एक नोटिस चस्पा है। सीबीआई की टीम 2-3 गाड़ियों से पहुंची है। बताया जा रहा है कि टीम पूछताछ के लिए पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, अधिकारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) घोटाला मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं। यह मामला पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार को 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई कथित नियुक्तियों से जुड़ा है।

CBI ने मई 2022 में लालू के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत लालू के करीबियों और परिजनों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। राबड़ी देवी आवास पर ही हैं, जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी विधानसभा की कार्यवाही के लिए निकल चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें