हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CBI ने सत्यपाल मलिक समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट की दायर, पूर्व राज्यपाल बोले- अस्पताल में भर्ती हूं

किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए 2200 करोड़ रुपये के सिविल कॉन्ट्रेक्ट देने से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की CBI जांच कर रही है। इस मामले की ताजा अपडेट के मुताबिक, सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

विज्ञापन
सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत 6 लोगों पर कसा शिकंजा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) किरू जलविद्युत भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में CBI ने सत्यपाल मलिक और 5 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी मीडिया से साझा की है। वहीं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया जिसमें बताया गया कि उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सत्यपाल मलिक ने उठाया था इस मामले को 

2024 में CBI ने किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए 2200 करोड़ रुपये के सिविल कॉन्ट्रेक्ट देने से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की जांच के तहत दिल्ली और जम्मू में 8 स्थानों पर तलाशी ली थी। यह जांच 20222 में जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा किए गए अनुरोध से उपजी है, जिसमें दो प्रमुख अनुबंधों के पुरस्कार में संदिग्ध अनियमितताओं की सीबीआई जांच की  गई थी। इसे शुरू में सत्यपाल मलिक द्वारा उठाया गया था, जिन्होंने 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2029 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन

 300 करोड़ की रिश्वत का लगाया था आरोप

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी, जिनमें से एक कीरू परियोजना से संबंधित थी। अप्रैल 2022 में सीबीआई ने सत्यपाल द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जांच के दायरे में कई लोग

सीबीआई की जांच के दायरे में कई लोग आए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में सत्यपाल मलिक के अलावा Chenab Valley Power Projects Private Limited (CVPPPL) के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, पूर्व अधिकारी एमएस बाबू, एम के मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा के साथ-साथ ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड भी शामिल है।

विज्ञापन


सत्यपाल मलिक की बिगड़ी तबियत

इस बीच पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया जिसमें बताया गया कि उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वह किसी से बात करने में असमर्थ हैं। पोस्ट में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल की अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई तस्वीर भी शामिल है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola