Cases Registered Against Mohammad Azharuddin Telangana Assembly Elections 2023 Congress candidate: तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ 4 केस दर्ज कराए गए हैं। आरोप है कि अजहरुद्दीन ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) का अध्यक्ष रहते हुए पैसों का दुरुपयोग किया था। अजहरुद्दीन जुबली हिल्स क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं।
अजहरुद्दीन ने खटकाया कोर्ट का दरवाजा
न्यूज साइट इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, रचाकोंडा पुलिस ने अजहरुद्दीन समेत एचसीए के पदाधिकारियों और पूर्व के कुछ सदस्यों के खिलाफ चार केस दर्ज किए हैं। बताया गया है कि अजहरुद्दीन विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तैयार में हैं।
अब पूर्व क्रिकेटर ने अपने खिलाफ दर्ज सभी चार केसों में जमानत के लिए मल्काजगिरी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। उस वक्त अजहरुद्दीन ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि मेरे प्रतिद्वंद्वियों ने मेरी प्रतिष्ठा पर वार करने और उसे खत्म करने के लिए ये काम किया है।
पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात
अजहरुद्दीन ने कहा कि मैंने मीडिया रिपोर्ट्स देखी थीं। उनमें बताया गया था कि एचसीए के सीईओ की शिकायतों पर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि ये सभी झूठे और प्रेरित (जानबूझ कर लगाए गए) आरोप हैं। मैं किसी भी तरह से आरोपों से जुड़ा नहीं हूं। उन्होंने बताया कि मैं सही समय आने पर मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब दूंगा। इसके बाद अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हम मजबूत रहेंगे और कड़ी लड़ाई लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश गिरफ्तार, 100 करोड़ के स्कूल घोटाले में घिरे
5 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
36 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines