हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिजीत दीपके समेत 5 पर केस दर्ज, सरकारी स्कूल पर लगाया था ‘दिखावे’ का आरोप

School Thik Karo Campaign: ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत जब अभिजीत दीपके लातूर के एक सरकारी स्कूल पहुंचे तो उन्होंने विद्यालय पर दिखावा करने का आरोप लगाया, अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर समेत 5 पर केस दर्ज हो गया है.

विज्ञापन
अभिजीत दीपके (Photo-ANI)

Case Registered Against Abhijeet Dipke: महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में एक सरकारी स्कूल की इंतेजाम को लेकर उठा विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है. ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. ये कार्रवाई शिक्षकों की शिकायत के बाद की गई है.

दीपके ने लगाया था आरोप

विवाद की शुरुआत स्कूल में व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों से हुई. अपने विजिट के दौरान अभिजीत दीपके ने दावा किया कि बच्चों को भोजन परोसने के लिए नई प्लेटें लाई गई थीं. उनका आरोप था कि स्कूल प्रशासन को निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद ये प्लेटें मंगाई गईं.

दूसरे स्कूल से बच्चों को बुलाने का दावा

अभिजीत दीपके ने ये भी आरोप लगाया कि भोजन के लिए बैठे कुछ बच्चे संबंधित स्कूल के विद्यार्थी नहीं थे. उनके मुताबिक, दूसरे स्कूल से बच्चों को बुलाकर निरीक्षण के दौरान वहां बैठाया गया था और उन्हें करीब एक घंटे तक परिसर में रहने के लिए कहा गया. CJP नेता ने सवाल उठाया कि अगर स्कूल में इंतेजाम सही थे, तो निरीक्षण के समय नई प्लेटें लाने और दूसरे स्कूल के छात्रों को बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- CJP के अल्टीमेटम के बदली जयपुर के स्कूल की तस्वीर, तबेले के बाद अब यहां शिफ्ट हुई क्लास

शिक्षकों ने लगाए गंभीर आरोप

मामले में शिक्षकों की शिकायत के मुताबिक अभिजीत दीपके और उनके साथ आए लोगों ने कथित तौर पर बिना इजाजत स्कूल कैंपस में एंट्री की. आरोप है कि उन्होंने क्लासेज में जाकर स्टूडेंट्स से सवाल किए और उनकी तस्वीरें भी लीं.

विज्ञापन

शिक्षकों ने दावा किया कि आपत्ति जताने पर उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई और सस्पेंशन की धमकी दी गई. शिकायत के आधार पर औसा पुलिस ने अभिजीत दीपके, अजिंक्य शिंदे समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस अब लगाए गए आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola