Cartridge Found in Air India Flight: एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में कारतूस मिला है। घटना 27 अक्टूबर की है। 27 अक्टूबर 2024 को दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 916 के एक सीट की जेब से कारतूस मिला। यह घटना तब सामने आई जब सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर चुके थे।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि जैसे ही संदिग्ध वस्तु मिली, एयर इंडिया ने सुरक्षा प्रोटोकाॅल फोलो करते हुए एयरपोर्ट थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया। वहीं एयरलाइन ने घटना को गंभीरता से लिया और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए। प्रवक्ता ने बताया कि हमारी सुरक्षा नीतियां बेहद सख्त हैं हम किसी भी तरह की चूक से इंकार नहीं करते।
ये भी पढ़ेंः गोवर्धन पूजा पर अनंतनाग में 2 विदेशी आतंकी ढेर, जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता
रूटीन चेकअप के दौरान मिला
सूत्रों के अनुसार कारतूस फ्लाइट की रूटीन चेकअप के दौरान मिला। फ्लाइट के लैंड होने और सभी यात्रियों के उतर जाने के बाद केबिन क्रू और सुरक्षा टीम ने नियमित निरीक्षण किया, तभी सीट से एक कारतूस मिला। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है, यह कारतूस विमान में कैसे आया और इसको लाने का क्या उद्देश्य था। इस घटना ने एयरलाइनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विमान में कारतूस जैसी चीजें मिलना सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
बता दें कि इससे पहले 26 अक्टूबर से पहले के 13 दिनों में भारतीय एयरलाइंस की 300 से अधिक उड़ानों को बम की झूठी सूचना मिली थी। अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। सिर्फ एक ही दिन में 50 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
ये भी पढ़ेंः ‘ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था…’, शाइना एनसी पर टिप्पणी मामले में अरविंद सांवत ने माफी मांगी
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines