Car Crushed Child CCTV Footage Viral: महाराष्ट्र के नासिक में 5 साल के बच्चे को कार ने कुचलने का वीडियो सामने आया है। यह एक CCTV फुटेज है, जिसमें कार को बच्चे को कुचलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इतना भयानक है कि देखकर एक बार चीखें निकल जाएंगी। इनोवा गाड़ी जैसे ही गेट में एंट्री करता है, बच्चा तेजी से भागते हुए गाड़ी के आगे आ जाता और कार उसे कुचलते हुए निकल जाती है। कार के पहिए बच्चे को सड़क पर रगड़ देते हैं।
बच्चा बुरी तरह घायल हो जाता है और मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है। हादसा देखकर लोग ड्राइवर को पकड़ लेते हैं और बुरी तरह उसकी पिटाई करते हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। हादसा नासिक की पॉश सोसाइटी में 5 फरवरी की शाम 6 बजे हुआ, जिसका वीडियो आज सामने आया। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बच्चे की लाश देखकर बेहोश हो गई मां
रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए बच्चे का नाम ध्रुव राजपूत है। इंदिरा नगर परिसर में वह अपने पिता के साथ होटल में आया था। उसके पिता किसी से मिलने आए थे। बच्चा होटल के गार्डन में खेल रहा था। पिता ने उसे बुलाया और वह दौड़ कर आया, लेकिन पिता तक पहुंचने से पहले वह कार के नीचे आ गया। उसके पिता मोबाइल देखने में बिजी थे। इससे पहले बच्चे पर उनकी नजर पड़ी, इनोवा कार ने उसे कुचल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता दौड़े आए और उन्होंने अपने बेटे को संभाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
हादसे के बाद मौके पर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने ड्राइवर को दबोचकर पीट दिया। पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार कराया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं घायल बच्चे को पिता उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत होने से पिता बदहवास हो गए। वहीं बेटे की लाश देकर मां बेहोश हो गया। दोनों की हालत काफी खराब है और परिजन-रिश्तेदार सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
16 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
20 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
42 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines