बच्चे को कुचलने का भयानक वीडियो; महाराष्ट्र के नासिक में हुआ हादसा देखकर निकल जाएगी चीखें

Horrible Accident Video Viral: महाराष्ट्र के नासिक में इनोवा कार ने बच्चे को बुरी तरह कुचल दिया, जिसका वीडियो सामने आया है। हादसा मौके पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुआ, जिसे देखकर किसी का भी मन खराब हो जाए। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Maharahstra Nashik Accident Video Viral

हादसा सोसाइटी में लगे कैमरों में कैद हुआ।

विज्ञापन

Car Crushed Child CCTV Footage Viral: महाराष्ट्र के नासिक में 5 साल के बच्चे को कार ने कुचलने का वीडियो सामने आया है। यह एक CCTV फुटेज है, जिसमें कार को बच्चे को कुचलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इतना भयानक है कि देखकर एक बार चीखें निकल जाएंगी। इनोवा गाड़ी जैसे ही गेट में एंट्री करता है, बच्चा तेजी से भागते हुए गाड़ी के आगे आ जाता और कार उसे कुचलते हुए निकल जाती है। कार के पहिए बच्चे को सड़क पर रगड़ देते हैं।

बच्चा बुरी तरह घायल हो जाता है और मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है। हादसा देखकर लोग ड्राइवर को पकड़ लेते हैं और बुरी तरह उसकी पिटाई करते हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। हादसा नासिक की पॉश सोसाइटी में 5 फरवरी की शाम 6 बजे हुआ, जिसका वीडियो आज सामने आया। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

बच्चे की लाश देखकर बेहोश हो गई मां

रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए बच्चे का नाम ध्रुव राजपूत है। इंदिरा नगर परिसर में वह अपने पिता के साथ होटल में आया था। उसके पिता किसी से मिलने आए थे। बच्चा होटल के गार्डन में खेल रहा था। पिता ने उसे बुलाया और वह दौड़ कर आया, लेकिन पिता तक पहुंचने से पहले वह कार के नीचे आ गया। उसके पिता मोबाइल देखने में बिजी थे। इससे पहले बच्चे पर उनकी नजर पड़ी, इनोवा कार ने उसे कुचल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता दौड़े आए और उन्होंने अपने बेटे को संभाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने ड्राइवर को दबोचकर पीट दिया। पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार कराया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं घायल बच्चे को पिता उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत होने से पिता बदहवास हो गए। वहीं बेटे की लाश देकर मां बेहोश हो गया। दोनों की हालत काफी खराब है और परिजन-रिश्तेदार सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ