---विज्ञापन---

देश

पहली बार किसी महिला की यहां हुई तैनाती, -21 डिग्री रहता है तापमान

सियाचिन: Captain Shiva Chauhan दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। यह पहली बार है कि भारतीय सेना की ओर से किसी महिला अधिकारी की इस खतरनाक पोस्ट पर तैनाती की गई है। यह पोस्ट करीब 15,632 फीट की ऊंचाई पर है। यहां -21 डिग्री तक तापमान […]

सियाचिन: Captain Shiva Chauhan दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। यह पहली बार है कि भारतीय सेना की ओर से किसी महिला अधिकारी की इस खतरनाक पोस्ट पर तैनाती की गई है। यह पोस्ट करीब 15,632 फीट की ऊंचाई पर है। यहां -21 डिग्री तक तापमान रहता है।

---विज्ञापन---

पहली महिला अधिकारी बनीं

यहां तैनाती के लिए उन्हें सख्त ट्रेनिंग दी गई है। कैप्टन शिवा चौहान की दुनिया क सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र से फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भारतीय सेना के ट्वीटर हैंडल फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के मुताबिक शिवा की पोस्टिंग कठिन प्रशिक्षण के बाद की गई है। फायर फ्यूरी कोर ने ट्वीट कर लिखा, “फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुमार पोस्ट में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं.”

---विज्ञापन---

 

यह आती हैं मुश्किलें 

बता दें सियाचिन ग्लेशियर पर भारत और पाकिस्तान के बीच में कई बार युद्ध हुए हैं। यहां भारतीय सेना के 3 हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं। यहां दिन में पारा -21 डिग्री और रात में -31 डिग्री रहता है। बर्फबारी के चलते यहां सैनिकों को राशन-पानी या कोई दूसरी मदद पहुंचाना भी मुश्किल होता है।

First published on: Jan 03, 2023 07:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola