Social Media Reaction on Captain Anshuman Wife: कीर्ति चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन अंशुमन की पत्नी स्मृति पर सास-ससुर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्मृति पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर, पूरे देश में सुर्खियों में अब हैं। यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अब स्मृति सास-ससुर के आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं।
इस मुद्दे पर यूजर्स अपनी-अपनी तरह से रिएक्शन भी दे रहे हैं। कहीं स्मृति का पक्ष लिया जा रहा है तो कहीं स्मृति के खिलाफ बोला जा रहा है। स्मृति ने भी सास-ससुर के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, लेकिन अभी उनकी तरफ से पूरा स्पष्टीकरण आना बाकी है, लेकिन स्मृति ने सास-ससुर के साथ जो किया है, वह सही है या गलत? इसे लेकर सोशल मीडिया पर जो रिएक्शन आ रहे हैं, आइए देखते हैं…
क्या कहना है यूजर्स का?
कैप्टन अंशुमन के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि अंशुमन के जाने के बाद स्मृति भी उन्हें अकेला छोड़कर चली गई है। वह अपना सारा सामान और अंशुमन से जुड़ी चीजें, यहां तक कि मुआवजे के पैसे, पुरस्कार राशि और इंश्योरेंस क्लेम की रकम, कीर्ति चक्र मेडल भी साथ ले गई है। वह उनके साथ फोन तक पर बात नहीं करती। इस मामले में अंशुमन के मां-बाप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर X यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
एक यूजर ने लिखा कि पैसा देखकर महिलाएं अपना रंग क्यों बदल लेती हैं? एक यूजर ने लिखा कि अंशुमन के मां-बाप को अपनी बहू के बारे में ऐसी बातें करने से पहले सोचना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया कि अंशुमन के मां-बाप कितने सेल्फिश हैं। एक जवान लड़की सारी जिंदगी विधवा बनकर कैसे रहेगी? एक यूजर ने लिखा कि स्वर्गीय कैप्टन अंशुमन सिंह के मां-बाप का बहू के प्रति बयान निर्मम एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। नुकसान उनकी बहू का भी हुआ है।
जुलाई 2023 में शहीद हुए थे अंशुमन
बता दें कि 19 जुलाई 2023 को कैप्टन अंशुमन सिंह एक अग्निकांड में फंसे लोगों को बचाते हुए शहीद हुए थे। फरवरी 2023 में ही उनकी शादी गुरदासपुर की रहने वाली स्मृति सैनी के साथ हुई थी। दोनों के बीच 8 साल से अफेयर था। दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज में मिले थे और एक दूसरे के करीब आए। स्मृति हाल में ही तब सुर्खियों में आईं, जब देशवासियों ने उन्हें बलिदानी पति को मिला कीर्ति चक्र लेते हुए देखा। उसके बाद स्मृति ने अंशुमन के साथ अपनी लव स्टोरी दुनिया को बताई। दोनों मौकों पर स्मृति को भावुक देखकर देशवासियों का दिल भी भर आया। स्मृति के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
4 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
13 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines