कुमार गौरव, नई दिल्ली: बीजेपी के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की और राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद न्यूज 24 से बात चीत में हालाकि, प्रधानमंत्री से मुलाकात को निजी बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनसे मुलाकात नहीं हुई थी और अपनी सर्जरी होने के बाद वो पहली बार प्रधानमंत्री आज प्रधानमंत्री से मिले हैं।
पंजाब के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य के हालात चिंताजनक है। पंजाब में आतंकवाद और गैंगस्टरवाद दोनों एक साथ चल रहा है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार दोनों आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया की पाकिस्तान से ड्रग्स आ रहा है, हथियार आ रहा है जो युवाओं के हाथ में ही का रहा है। राज्य की स्थिति चिंताजनक है। अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाल में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला जिस आरपीजी से किया गया था वो एक एन्टी टैंक वेपन है।
उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि जब ड्रोन के जरिए पाकिस्तान इस तरह के हथियार भेज रहा है तो वहां से इस तरह के और भी हथियार भेजे जा सकते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हालात बिगड़ने पर यही हथियार राज्य के नौजवानों के हाथ में नजर आ सकता है। सिंह ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति भी बुरी तरह से खराब हो चुकी है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में पहले भी इस तरह की घटना हुई है लेकिन अब भारी हथियार पाकिस्तान से आ रहे हैं जो कि गंभीर हालात की ओर इशारा कर रहे हैं।।
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines