Telangana Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना में लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे उम्मीदवारों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कई चालान लंबित हैं। इसमें बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें खतरनाक ड्राइविंग, गलत जगह पर पार्किंग, सिग्नल तोड़ना और अनुचित नंबर प्लेट से जुड़े मामले शामिल हैं। नियमों के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को नामांकन भरने से पहले सभी बकाया राशि को चुकाना जरूरी होता है।
कई उम्मीदवारों का दावा है कि उनमें से कई को अभी भी बकाया चुकाना बाकी है। उनका दावा है कि जब उल्लंघन हुआ तब वे गाड़ी नहीं चला रहे थे। हालांकि इनमें से कुछ उम्मीदवारों ने तेलंगाना पुलिस ने हाल ही में दिए गए डिस्काउंट ऑफर के दौरान चालान का भुगतान कर दिया था। लेकिन उनमें से कुछ इस अवसर का यूज नहीं कर पाए। वहीं कुछ उम्मीदवार तो ऐसे हैं जो बकाया चुकाने के बाद फिर से नियमों का उल्लंघन किया है।
इन उम्मीदवारों के चालान लंबित
पेडपल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीआरएस के उम्मीदवार कोप्पुला ईश्वर पर 2019 के बाद से सबसे अधिक 6210 रुपये के चालान लंबित हैं। मेडक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार नीलम मधु को ओवस्पीड के लिए महीनों से लंबित 3305 रुपए का जुर्माना भरना है। वहीं जहीराबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार शेटकर पर दिसंबर 2023 से ओवरस्पीड से गाड़ी चलाने का 3105 रुपए का चालान लंबित है। इन सबके अलावा भाजपा के भी कई उम्मीदवार है जिनके चालान लंबित है।
बता दें कि तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। 6 महीने पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिछले 10 सालों से प्रदेश की सत्ता में काबिज बीआरएस को हराकर पहली बार जीत हासिल की थी। ऐसे में यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
ये भी पढ़ेंः Prajwal Revanna केस पर एक्शन मोड में आई कर्नाटक सरकार, पिता एचडी रेवन्ना के घर पहुंची SIT
ये भी पढ़ेंः पंजाब में बीजेपी नेता का विरोध कर रहे किसान की मौत, धक्का-मुक्की में हुआ बड़ा हादसा
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
3 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
7 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines