Canara Bank News: देश के बड़े बैंकों पर साइबर हमले बढ़ने लगे हैं। अब केनरा बैंक का एक्स अकाउंट हैक किए जाने का मामला सामने आया है। केनरा बैंक की ओर से अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसको लेकर जानकारी दी गई है। यहीं नहीं, हैकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट का यूजरनेम चेंज कर ईथरडॉटफी कर दिया है। इसी प्रकार का साइबर अटैक एक्सिस बैंक पर 17 जून की रात को हुआ था। एक्सिस बैंक के एक्स सपोर्ट अकाउंट को हैक किया गया था। हैकर्स ने दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के संदर्भ में पोस्ट अपलोड की थी।
हैकर्स की ओर से 22 जून को केनरा बैंक पर साइबर अटैक किया गया है। केनरा बैंक के सोशल मीडिया हैंडल का यूजरनेम बदलकर ईथरडॉटफी किया गया है। वहीं, लोकेशन की जगह पर अब केमैन आयलैंड लिखा गया है। बैंक की ओर से हैकर्स को लेकर आधिकारिक फेसबुक पेज पर पुष्टि की गई है। बैंक ने लिखा है कि वे सभी को सूचित कर रहे हैं कि हमारे एक्स अकाउंट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है। सभी टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। एक्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जल्द से जल्द एक्स हैंडल पर फिर से एक्सेस प्राप्त कर लेंगे।
ग्राहकों से बैंक ने की खास अपील
केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों से भी खास अपील की है। बैंक ने कहा है कि वे यूजर्स से हमारे एक्स हैंडल पर कुछ भी पोस्ट न करने की अपील करते हैं। जब हम इसको एक्सेस कर लेंगे, तब आपको इस बाबत जानकारी दे दी जाएगी। ग्राहकों को जो असुविधा हुई है, बैंक इसके लिए खेद प्रकट करता है। भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए कड़े फैसले लिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines