थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 7 राज्यों में न जाने की सलाह

Cambodia Thailand Conflict: कंबोडिया और थाईलैंड में बढ़ते सीमा विवाद के चलते भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी हो गई है, जिसका सख्ती से पालन करने को कहा गया है। एडवाइजरी में थाईलैंड के 7 राज्यों में न जाने की सलाह दी गई है।

Thailand Cambodia Conflict | Travel Advisory | Indian Embassy

थाईलैंड और कंबोडिया में सीमा को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन

Cambodia Thailand Conflict: कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा विवाद के चलते भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय अगर थाईलैंड जाएं तो वहां के 7 राज्यों में जाने से बचें, क्योंकि हालात काफी खराब हैं और वहां जान का खतरा हो सकता है। भारतीयों से अपील है कि थाईलैंड जाने से पहले थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण (TAT) न्यूजरूम से अपडेट जरूर लें। वहीं एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें।

 

विज्ञापन

इन राज्यों में न जाने की सलाह

थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण (TAT) की ओर से जारी एडवाइजरी को पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए भारतीयों को थाईलैंड के 7 राज्यों उबोन रत्चथानी, सुरिन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्रैट की यात्रा करने से मना किया है। इन 7 राज्यों में भी 20 से ज्यादा जगह ऐसी है, जहां भारतीय न ही जाएं तो बेहतर होगा। दरअसल, इन राज्यों में प्राचीन हिंदू मंदिर हैं। इनके अलावा कई दर्शनीय स्थल ऐसे हैं, जिन्हें देखने भारतीय जाते हैं, लेकिन प्राचीन हिंदू मंदिरों को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया में विवाद चल रहा है, जो भारतीयों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

विज्ञापन

कैसे हैं दोनों देशों के हालात?

बता दें कि बीते दिन 24 जुलाई 2025 को थाईलैंड और कंबोडिया में विवाद शुरू हुआ था। थाईलैंड ने कंबोडिया पर रॉकेट और ड्रोन से अटैक किया। हमले में कंबोडिया के करीब 14 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। थाईलैंड की कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने संकेत दिए हैं कि अगर हालात बिगड़े तो दोनों देशों में जंग छिड़ सकती है। बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया में विवाद प्रीह विहार और ता मुएन थॉम मंदिरों को लेकर है। विवाद के चलते दोनों देशों की सीमाएं सील हो चुकी हैं। दोनों देशों ने अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और अधिकारियों को भी वापस बुला लिया है।

टूरिज्म के लिए पसंदीदा देश थाईलैंड

बता दें कि भारतीयों को अगर दोस्तों या परिवार संग घूमने के लिए फॉरेन ट्रिप प्लान करना हो तो थाईलैंड सबसे पसंदीदा देश है। साल 2024 में करीब 21 लाख भारतीयों ने थाईलैंड की सैर की थी। थाईलैंड का बैंकॉक और फुकेट शहर की सैर भारतीय सबसे ज्यादा करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ