Cadbury Chocolate Worm Crawling Video Viral: मेट्रो स्टेशन पर दुकान से कैडबरी की चॉकलेट खरीदी। जैसे ही शख्स ने रैपर खोला तो चॉकलेट में रेंगता हुआ कीड़ा मिला। कीड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पहले दुकानदार को पुरानी चॉकलेट रखने के लताड़ लगाई। इसके बाद उससे चॉकलेट का बिल बनवाकर अपने X अकाउंट पर शेयर कर दिया।
वहीं जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता हुआ कंपनी तक पहुंचा तो अधिकारी तुरंत कंपनी का बचाव करने में जुट गए। कंपनी के अधिकारियों ने वीडियो देखकर स्वत: संज्ञान लिया और पीड़िता ग्राहक को जवाब देकर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
कंपनी ने क्या जवाब दिया?
कैडबरी (Cadbury) ने वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले को ट्वीट किया। इसमें कंपनी की ओर से लिखा गया कि नमस्ते, मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में कैडबरी इंडिया लिमिटेड) अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी और स्टैंडर्ड बनाए रखने का प्रयास करता है। वीडियो देखकर हमें खेद हुआ। आपको अप्रिय अनुभव हुआ, क्षमा चाहते हैं। कंपनी आपकी चिंता का समाधान करने में सक्षम है।
यह भी देखें: Solar Flare Video: सूरज से फूटी सौर ज्वाला, धरती चपेट में आने से बची, आधी दुनिया में हुआ ब्लैकआउट
किस शहर का है मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रॉबिन जैंचियस नाम शख्स ने चॉकलेट खरीदी थी। उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बिल के साथ चॉकलेट में रेंगते कीड़े का वीडियो बनाया। उसने वीडियो और बिल को पोस्ट करते हुए लिखा कि हैदराबाद में रत्नदीप मेट्रो अमीरपेट से कैडबरी की चॉकलेट खरीदी, जिसमें एक कीड़ा रेंगता हुआ मिला। क्या इन प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक नहीं होती। किसी की जान को खतरा हो तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? चॉकलेट के लिए उन्होंने 45 रुपये खर्च किए थे।
यह भी देखें: पहाड़ से आई बर्फीली ‘मौत’; कश्मीर के सोनमर्ग में Avlanche का खौफनाक वीडियो वायरल
वीडियो देखकर यूजर्स भड़के
चॉकलेट में रेंगता कीड़ा मिलने का वीडियो देखकर यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि कंपनी पर केस दर्ज कराओ, मुआवजे का दावा ठोको। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह गंभीर मुद्दा है, जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता। कैडबरी नामी कंपनी है, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक यूजर ने कमेंट किया कि वह अपने बच्चों और रिश्तेदारों को कैडबरी की चॉकलेट खाने ही नहीं देगा।
यह भी देखें: सेल, सेल, सेल! जूते-चप्पलों की तरह देखिए ऑनलाइन बंदूकें और पिस्तौल बेच रहा यह शख्स
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines