चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार 4 राज्यों की पांच सीटों पर 19 जून को उपचुनाव होंगे, वहीं नतीजे 23 जून को आएंगे। निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है। सभी सीटों पर 19 जून को मतदान होगा, वहीं मतों की गणना 23 जून को होगी।
गुजरात की दो सीटों पर उपचुनाव
गुजरात की दो सीटों पर उपुचनाव होना है, इसमें काडी और विश्वदार सीट शमिल हैं। काडी सीट पर करसन भाई पुंजा भाई सोलंकी की मृत्यु के बाद उपचुनाव हो रहा हैं। जबकि विश्वदार सीट पर विधायक भूपेंद्रभाई ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। केरल की एक सीट पर उपचुनाव होना है।
पंजाब, बंगाल, केरल की एक सीट पर होगी वोटिंग
केरल की निलांबुर सीट से पीवी अनवर ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इस सीट से उपचुनाव हो रहे हैं। पंजाब की एक सीट पर उपचुनाव होना है, लुधियाना वेस्ट सीट से कांग्रेस विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हो गई थी। वहीं पश्चिम बंगाल कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यह सीट टीएमसी विधायक नसीरूद्दीन अहमद की मृत्यु के बाद खाली हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘अमेरिका के 9/11 जैसे घाव, हमने भी सहे…’, भारत के विरोधियों को शशि थरूर की दो टूक
ये है चुनावी कार्यक्रम
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को यानी कल चुनाव अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद प्रत्याशी 2 जून तक नॉमिनेशन कर सकेंगे। 3 जून को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। 5 जून तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 19 जून को चुनाव होंगे और 23 जून मतों की गिनती की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः COVID-19 Case: देश में कोविड के मामलों में आई तेजी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
30 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines