11 नवंबर को उपचुनाव के लिए तैयार राज्य और केंद्रशासित प्रदेश, सियासी संग्राम हुआ तेज

Bypoll: देश के 7 अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं. साथ ही, इसी दिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए भी मतदान किया जाएगा.

bypoll 8 Assembly constituencies

Photo Credit- News24GFX

Bypoll: देश में इन दिनों बिहार चुनाव का जिक्र जोरों शोरों से चल रहा है. अभी एक चरण में मतदान किया जा चुका है. अब दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को किया जाएगा. इसी के साथ 11 नवंबर को देश के 7 अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने जा रहा है. इसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं. इसमें कश्मीर से लेकर मिजोरम तक कई उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

विज्ञापन

कहां-कहां पर होंगे उपचुनाव?

11 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं. ये जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा, पंजाब के तरनतारन, तेलंगाना के जुबली हिल्स, राजस्थान के अंता, झारखंड के घाटशिला, ओडिशा के नुआपाड़ा और मिजोरम के डम्पा में किए जाएंगे. बता दें कि जम्मू-कश्मीर की बडगाव और नगरोटा सीट पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है.

विज्ञापन

बडगाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के बीच मुकाबला है. वहीं, AAP ने दीबा खान को उम्मीदवार बनाया है. नगरोटा सीट पर पहले BJP से विधायक देवेंद्र सिंह राणा थे, जिनके निधन के बाद ये खाली हो गई. बता दें कि इन दो सीटों पर कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इस चुनाव के नतीजे भी 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन

14 नवंबर को आएंगे नतीजे

राजस्थान के बारा जिले की अंता विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला है. इसके अलावा, झारखंड की घटशिला सीट पर भाजपा की तरफ से चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन हैं. महागठबंधन की तरफ से सोमेश चंद्र सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. देश में बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव दोनों के नतीजे एक दिन पर ही आने वाले हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ