By-Election Result: 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित, जानें किसने कहां से मारी बाजी

By-Election Result 2025: राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटों पर आज नतीजों का ऐलान किया गया.

RESULT

By-Election Result 2025 : एक तरफ जहां देश को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में उपचुनाव के नतीजों की घोषणा भी आज (14 नवंबर) चुनाव आयोग ने कर दिया. तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर समेत 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. सीटों की बात करें तो राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटों पर आज नतीजों का ऐलान किया गया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

झारखंड के घाटशिला पर सोमेश चंद्र की जीत

झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने 38526 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

नुआपाड़ा सीट पर बीजेपी का कब्जा

बीजेपी के खाते में ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट आ गई है. 14 नवंबर को सामने आए उपचुनाव नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी जय ढोलकिया ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार घासी राम मांधी को 83748 वोटों के अंतर से मात दी.

बडगाम में सैयद मुंतजिर मेहदी जीते

जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा सीट पर जम्मू-कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने दर्ज की जीत.

जुबली हिल्स पर कांग्रेस ने किया कब्जा

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है. कांग्रेस के प्रत्याशी नवीय यादव ने 24729 वोटों के भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंदी और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुनीता गोपीनाथ को हराया.

तरनतारन पर AAP की जीत,

पंजाब के तरनतारन विधानसभा सीट पर चुनाव नतीजों का ऐलान हो चुका है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने 12091 वोटों के अंतर से सिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर को हराया.

राजस्थान की अंता सीट पर हुआ चुनाव नतीजे का ऐलान

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव नतीजे का ऐलान हो गया है. 20 राउंड की वोटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को विजयी घोषित किया गया है. उन्होंने बीजेपी पत्याशी मोरपाल सुमन को 15612 वोटों के अंतर से मात दी.

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा पर BJP ने लहराया जीत का परचम, देव्यानी राणा बनीं विजयी

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देव्यानी राणा ने जीत दर्ज कर ली है. उन्हें 42350 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के हर्ष देव सिंह को सिर्फ 17703 वोट ही मिले.

By-Election Result LIVE: डंपा विधानसभा सीट पर जीते लालथंगलियाना

मिजोरम की डंपा विधानसभा सीट से मिजो नेशनल फ्रंट के प्रत्याशी डॉ. आर. लालथंगलियाना ने मारी बाजी. सिर्फ 562 वोटों अंतर से जीते.

धीरे-धीरे साफ हो रही उपचुनाव नतीजे की तस्वीर

बिहार में विधानसभा चुनाव की तस्वीरें साफ होने के साथ-साथ 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर भी साफ होने लगी है. बडगाम से सामने आए शुरुआती रुझानों में पीडीपी के आगा सैयद मुतंजिर आगे चल रहे हैं. वहीं, पंजाब की तरनतारन सीट से आप के हरमीत सिंह संधू आगे निकल गए है.

नुआपाड़ा और बडगाम में कौन सी पार्टी आगे?

ओडिशा के नुआपाड़ा और जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है और कई राउंड की वोटिंग हो चुकी है. नुआपाड़ा की बात करें तो शुरुआती रुझानों में जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन अपने विरोधी रामदास मुर्मू से आगे चल रहे हैं. वहीं, बडगाम में बीजेपी के जय ढोलकिया अपने विरोधी और बीजद उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया से आगे चल रहे हैं.

By-Election Result LIVE: विधानसभा सीट नगरोटा पर कौन आगे?

विधानसभा सीट नगरोटा पर भी मतगणना शुरू हुए काफी समय बीत चुका है. अब रुझान भी सामने आने लगे हैं. चुनाव आयोग की वेब साइट के अनुसार बीजेपी की देवयानी राणा फिलहाल आगे चल रही हैं. उनकी सीधी टक्कर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के हर्ष देव सिंह से है. 11 राउंड की मतगणना के बाद दोनों के बीच 1111 वोटों का अंतर है.

पंजाब की तरनतारन सीट पर रुझान सामने आने लगे हैं. चुनाव आयोग की वबेसाइट के अनुसार तरनतारन सीट से सिरोमणी अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर आगे चल रही हैं.

By-Election Result LIVE: तरनतारन पर शुरू हुई वोटिंग

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मतगणना की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है. आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद तरनतारन की सीट खाली हुई थी, जिसके बाद इस पर उपचुनाव हुए. चुनाव आयोग ने बताया कि मतगणना 14 काउंटरों पर 16 राउंड पर होगी.

By-Election Result 2025 LIVE: मिजोरम में भी शुरू हुई मतगणना

मिजोरम के मामित जिले की डम्पा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई.

चुनाव आयोग ने 8 विधानसभा सीटों पर वोटों की गितनी शुरू कर दी है, जल्द ही रुझान भी सामने आने लगेंगे.

By-election Result LIVE: विधायकों के निधन के बाद खाली हुईं ये सीटें

जम्मू-कश्मीर में नगरोटा, झारखंड में घाटशिला (एसटी), तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा (एसटी) और ओडिशा में नुआपाड़ा में मौजूदा विधायकों के निधन के बाद चुनाव हुए.

By-election Result LIVE: उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद खाली हुई बडगाम सीट

उमर अब्दुल्ला के बडगाम विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज सामने आएंगे. उमर अब्दुल्ला ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों गंदेरबल और बडगाम से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की. ऐसे में उमर ने बडगाम को छोड़ दिया और गंदेरबल को बरकरार रखने का फैसला किया.

By-election 2025 LIVE updates: झारखंड के घाटशिला में MM बनाम BJP

झारखंड की घाटशिला विधानसभा पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर सीधा मुकाबला रामदास के बेटे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सोमेश चंद्र सोरेन और बीजेपी के बाबूलाल सोरेन के बीच है.

ओडिशा में नुआपाड़ा उपचुनाव क्यों महत्वपूर्ण है?

नुआपाड़ा उपचुनाव पिछले साल जून में सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए चुनावी परीक्षा साबित हो सकता है. हालांकि मैदान में चौदह उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला तीन पार्टियों भाजपा, बीजद और कांग्रेस के बीच है.

जुबली हिल्स में किसके बीच कड़ा मुकाबला?

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर थोड़ी ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है. यहां से सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच कड़ा मुकाबला है. वहीं, बीजेपी ने इसस उपचुनाव में एल. दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है.

मतगणना से पहले जुबली हिल्स में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने से पहले हैदराबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा का जायजा लिया और बताया कि वोट काउंटिंग को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत मतगणना के दौरान आस-पास भीड़-भाड़ की इजाजत नहीं होगी.

राजस्थान की अंता पर त्रिकोणीय मुकाबला

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर भी नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. इस सीट पर 79.32 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया, बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

तरनतारन सीट पर 15 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. इस सीट पर 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कुल 60.95 फीसदी मतदाताओं ने उनके भाग्य का फैसला कर दिया है, जिसका रिजल्ट थोड़ी देर में आने वाला है.

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ भारतीय निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर भी उपचुनाव कराए थे, जिनके नतीजों की घोषणा आज की जाएगी.

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा के मतदाताओं ने इन राज्यों में खाली पड़ी 8 विधानसभा सीटों पर एक बार फिर प्रतिनिधियों का चुनाव किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ