By-Election 2026: कल इन राज्यों में 3 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानें कब आएंगे नतीजे?

By-Election 2026: देश के तीन राज्यों की तीन हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों पर कल 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजालपुर में मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जानिए इन सीटों का पूरा चुनावी समीकरण, मुख्य उम्मीदवार और नतीजे कब आएंगे.

Manjalpur By-Election 2026, Satish Patel, Manjalpur Bypoll 2026,

By-Election 2026: देश के तीन राज्यों की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों, बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजालपुर सीट पर कल यानी 30 जुलाई को मतदान होने जा रहा है. इन तीनों ही सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि इन सीटों के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे.

विज्ञापन

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबला

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. भाजपा के विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी. भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा मैदान में हैं तो वहीं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद चुनावी मैदान में उतरकर अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता पर दांव खेला है. प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में होने से यह सीट पूरे बिहार में चर्चा का केंद्र बनी हुई है और मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है.

विज्ञापन

दतिया में साख की लड़ाई

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने से यह उपचुनाव हो रहा है. भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले घनश्याम सिंह को टिकट दिया है. 2023 में इस सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था. ऐसे में भाजपा के लिए यह सीट वापस पाने और कांग्रेस के लिए अपना गढ़ बचाए रखने की बड़ी चुनौती है.

विज्ञापन

मंजालपुर में भाजपा के गढ़ पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती

गुजरात के वडोदरा स्थित मंजालपुर सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई है. भाजपा ने पूर्व पार्षद सतीश पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने अनुभवी नेता और पूर्व राज्य मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा है. यह सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है. भाजपा पाटीदार वोट बैंक के सहारे जीत का सिलसिला बनाए रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस स्थानीय नागरिक समस्याओं को मुद्दा बनाकर घेरने में लगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ