Bus Hanging on River Bridge in Odisha: ओडिशा के भुवनेश्वर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन घटना ऐसी थी कि 45 लोगों की जान उनके हलक में आ गई। यहां एक बस नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर नदी के ऊपर लटक गई। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है। बस को हटाया गया है।
अंगुल से भुवनेश्वर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की है। यहां के अंगुल से भुवनेश्वर जा रही एक बस में सवार 45 यात्री उस समय बाल-बाल बच गए, जब बस ओडिशा के कटक जिले में बांकी के पास बाढ़ ग्रस्त महानदी की रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद आधी बस पुल से लटक गई। सूचना पर जिला पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में बाढ़ के हालात, खाली कराए गए 7 जिले; 3 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश
ऐसे निकाले गए सभी यात्री
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को बस की खिड़कियों से बाहर निकाला गया। जांच में सामने आया है कि हादसा ड्राइवर के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद हुआ। भीषण हादसे के बाद बस पुल की टूटी हुई रेलिंग से नीचे लटक गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। परिवहन विभाग और पुलिस की टीम हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
…तो हो सकता था बड़ा हादसा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। अगर बस नदी में गिर जाती तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि बड़े हादसे की आशंका इसलिए और ज्यादा थी, क्योंकि नदी में इस वक्त बाढ़ आ रखी है। दूसरी ओर अधिकारी बस के ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
3 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
3 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
4 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines