Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. चित्तूर में 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
दर्शन करके भद्राचलम से लौट रहे थे
ASR जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि आज सुबह चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हादसा हुआ है. एक बस सड़क से उतरकर नीचे पलट गई. घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार यात्री भद्राचलम से दर्शन करके लौट रहे थे कि मोड़ काटते समय बैलेंस बिगड़ने से बस सड़क से उतर नीचे खाई में दूसरी सड़क पर जाकर गिर गई. बस में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे.
हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
चित्तूर में हुए बस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि चित्तूर जिले के अल्लूरी सीताराम राजू के पास यात्रियों से भरी प्रावइेट बस के एक्सीडेंट की खबर सुनकर दुख हुआ. हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हुई है. पुलिस और प्रशासन अधिकारियों से बात करके घायलों को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है. सरकार हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संत्प्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है.
हादसा होने के कारणों की तलाश शुरू
पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच के अनुसार, बस चित्तूर-मरडुमल्ली गिरी मार्ग पर मोड़ काटते समय अनबैलेंस हुई और सड़क से उतरकर नीचे गिर गई. फिर भी हर एंगल से जांच करके हादसा होने के अन्य कारण तलाशे जाएंगे. घायलों के बयान दर्ज करके आगे की जांच की जाएगी. अगर हादसे में किसी भी तरह की ड्राइवर की लापरवाही नजर आई तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines