हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

30 लोगों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार और सिर फूटे; 3 की मौत, आंध्र प्रदेश के एलुरु में हादसा

Bus Accident News: आंध्र प्रदेश के एलुरु में भयानक बस हादसा हुआ, जिसमें करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग गंभीर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bus Accident

Bus Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के एलुरु में भयानक बस हादसा हुआ, जिसमें करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। राहगीरों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया है। हादसा प्राइवेट ट्रैवल बस को पीछे से टक्कर मारे जाने से हुआ।

टक्कर सीमेंट से भरी लॉरी ने मारी, जिससे बस का बैलेंस बिगड़ा और वह बीच सड़क पलट गई। बस हैदारबाद से काकीनाडा जा रही थी कि हाईवे पर हादसा हो गया। बस पलटते ही सवारियां भी खिड़कियों से निकल कर इधर उधर गिर गईं। कुछ लोग बस में ही फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और राहगीरों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लॉरी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

आंध्र प्रदेश में ही हुआ एक और हादसा

बता दें कि एलुरु के अलावा चित्तूर जिले के मद्दिमडुगु घाट इलाके में भी एक हादसा हुआ है। एक लॉरी करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में भी 3 लोगों की मौत हो गई है। लॉरी बेंगलुरु से एलुरु जाते समय हादसे का शिकार हुआ। इसमें मछली का चारा लदा हुआ था, लेकिन सड़क पर मोड़ काटते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया और लॉरी का बैलेंस बिगड़ने से वह सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।

खाई में गिरते ही लॉरी का केबिन चकनाचूर हो गया। ड्राइवर और क्लीनर मौके पर ही मारे गए। एक घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डैमेज लॉरी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने से हादसा होने का अंदेशा है। केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें