Burqa dance during Ganesh procession in Tamil Nadu Watch Video: देश में गणेश पूजा की धूम है। सनातन धर्म को मानने वाले विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमाएं घरों और चौक-चौराहों पर स्थापित कर उनकी पूजा पाठ कर रहे हैं। इस बीच तमिलनाडु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गणेश चतुर्थी समारोह में एक शख्स बुर्का पहनकर पहुंच गया। उसने जमकर डांस किया। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
देखिए VIDEO…
21 सितंबर का मामला, अब वीडियो आया सामने
यह पूरा मामला तमिलनाडु के वेल्लोर जिले का है। 21 सितंबर को गणेश चतुर्थी समारोह में शोभायात्रा में एक शख्स बुर्के में नाच रहा था। उसके खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह विरुथमपट्टू का रहने वाला है। कालीचूर नाम के शख्स ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर एक टीम ने जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
बुर्के के पीछे शख्स अरुण कुमार निकला
आरोपी शख्स की पहचान विरुथमपट्टू के अरुणकुमार के रूप में हुई। अरुणकुमार को दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी भी दी कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Cassandra Mae Spittmann, जिनका PM मोदी ने मन की बात में किया जिक्र?, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
55 mins agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
2 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
3 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
12 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
13 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
15 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
16 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines