धीरेंद्र शास्त्री के भाई की दबंगई! हाथ में तमंचा, मुंह में सिगरेट...बारातियों के साथ मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Shaligram Garg Dhirendra Shastri

Shaligram Garg Dhirendra Shastri

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिगराम गर्ग कुछ लोगों को गाली दे रहा है। वीडियो किसी शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में शालिगराम गर्ग नशे में दिख रहा है। वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के भाई हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलितों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि दलित परिवार की शादी समारोह में पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। वो कट्टे से दलित परिवार के एक सदस्य को धमका रहा हैं।

विज्ञापन

जानें पूरा मामला?

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि बारात गढ़ा गांव आयी थी। जहां लड़की पक्ष ने स्वागत का इंतजाम नहीं किया था। ऐसे में सीधा खाना खिलाने लगे, कुछ लोग खाना खा चुके थे फिर हम लोग भी खाना खाने लगे। तभी शालिग्राम सामने से आकर गंदी गंदी गाली देने लगा और मारपीट भी करने लगा। लोगों का कहना है कि उस दौरान शालिग्राम शराब के नशे में बताया जा रहा है। उसने बारातियों के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की है। लोगों ने कहा कि मुख्य विवाद राई में नाचने को लेकर शुरू हुआ था। किसने राई करवाई है जिसमें शालिग्राम ने गाली गलौच शुरू कर दी और मारपीट का भी आरोप लग रहा है।

विज्ञापन

जिस परिवार के साथ ये घटना घटी वो दहशत में है। उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। डीएसपी का कहना है कि फिलहाल पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई है। वहीं, शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ