हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चली गोली, कई छात्र घायल, कैंपस में हुई तोड़फोड़ और आगजनी

विज्ञापन

नई दिल्ली: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल हुआ है। छोत्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हुई है जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं। कैंपस में तोड़फोड़ और पत्थर चले। छात्रों ने सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक पर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी शुरु कर दी।

खबर के मुताबिक छात्रसंघ बहाली को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान सुरक्षा गार्ड और छात्रों के बीच छड़प हो गई। सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प के बाद आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में दो मोटरसाइकिल में आग लगा दी। हालांकि, दमकल कर्मियों ने इन वाहनों में लगी आग को बुझा दिया।

और पढ़िए – नोएडा के दनकौर में कंटेनर से हुई बस की टक्कर, एक यात्री की मौत, 10 घायल

प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यहां विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच झड़प हो गई है, जिसके बाद यहां पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को काबू कर लिया। कैंपस में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें