Budget Session: अडाणी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्ष ने मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग की है। इससे पहले समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों ने संसद के दिन के सत्र की शुरुआत से पहले रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक भी की।
कई विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा की मांग उठाई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
खड़गे बोले- गरीबों का पैसा चुनिंदा कंपनियों को दिया जा रहा
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने LIC, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस दिया था जिसे निलंबित कर दिया गया।
और पढ़िए – विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित, खड़गे ने लगाए ये आरोप
खड़गे ने कहा कि लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त संसदीय समिति या सुप्रीम कोर्ट के CJI की देखरेख में एक टीम इसकी जांच करे। उन्होंने कहा कि हमारे नोटिस खारिज हो जाते हैं। जब हम महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हैं तो उन पर चर्चा के लिए समय नहीं दिया जाता। एलआईसी, एसबीआई और अन्य राष्ट्रीय बैंकों में गरीब लोगों का पैसा है और इसे चुनिंदा कंपनियों को दिया जा रहा है।
AAP के सांसद ने लगाए ये आरोप
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अडाणी का झूठ और धोखाधड़ी का पहाड़ ताश के पत्तों की तरह टूट रहा है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों निवेशक चिंतित हैं, जिन्होंने एलआईसी, एसबीआई में निवेश किया है क्योंकि दोनों ने अडाणी ग्रुप को करोड़ों रुपये का कर्ज दिया है।
और पढ़िए – Adani Group ने अंबुजा और ACC सीमेंट के शेयर गिरवी रखे जाने की खबरों को बताया भ्रामक
आप सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे का समाधान करने की मांग की। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और इस मुद्दे पर संबोधित करना चाहिए। वित्त मंत्री को बताना चाहिए कि आरबीआई, ईडी और सीबीआई क्या कर रहे हैं। इतने बड़े भ्रष्टाचार पर सरकार चुप क्यों है?
संजय सिंह बोले- अडाणी का पासपोर्ट जब्त किया जाए
आप सांसद ने कहा कि उन्होंने गौतम अडानी का पासपोर्ट जब्त करने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। संजय सिंह ने कहा कि मैंने अडानी का पासपोर्ट जब्त करने के लिए पीएम मोदी, सीबीआई और ईडी को लिखा है, अन्यथा अगर वह अन्य व्यवसायियों की तरह देश से भाग जाएंगे, तो करोड़ों लोग क्या करेंगे?
कांग्रेस सांसद ने संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि हम संसद के अंदर मांग उठाएंगे। अगर सरकार हमारी मांग को स्वीकार नहीं करती है, तो हम उचित कदम उठाएंगे। हम मांग करेंगे कि एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
बता दें कि बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा। बजट सत्र के दूसरे भाग के लिए संसद 12 मार्च को फिर से शुरू होगी, जो 6 अप्रैल को समाप्त होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines