Budget Session: संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा; लोकसभा स्थगित, राज्यसभा से वाकआउट

Budget Session 2025 Second Phase: संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज आज से शुरू होने जा रहा है। 4 अप्रैल तक 16 बैठकें होंगी और 36 बिल पेश किए जाएंगे। वहीं 3 मुद्दों पर दोनों पक्षों में टकराव होने की संभावना है। आज भी कई विधेयक और मांगें सदन में पटल पर रखी जाएंगी।

Budget Session 2025

Budget Session 2025

Budget Session 2025 Second Phase: दिल्ली में आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज शुरू हुआ, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। ठीक 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा सदन में कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन लोकसभा सदन में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी की। हंगामे के बीच ही स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा, लेकिन प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तमिलनाडु मे चल रहे त्रिभाषा मॉडल से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे कि मॉडल के विरोध को लेकर कई विपक्षी नेता लेन में आ गए और हंगामा करने लगे। स्पीकर ने सांसदों से अपनी सीट पर बैठने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। फिर स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन

राज्यसभा से विपक्ष ने किया वाकआउट

दूसरी ओर, राज्यसभा में डीलिमिटेशन, वोटर कार्ड के डुप्लिकेशन और अमेरिका के टैरिफ मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने नियम 267 के तहत दिए गए नोटिसों को खारिज किए जाने का विरोध जताया। उप-सभापति हरिवंश के नोटिस खारिज किए जाने के फैसले के बाद विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।

विज्ञापन

2 सांसदों ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने मणिपुर और जम्मू में आंतरिक सुरक्षा संकट पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया। कन्याकुमारी से लोकसभा सांसद विजय कुमार उर्फ ​​विजय वसंत ने कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इसमें तमिलनाडु में अपर्याप्त वित्तपोषित रेलवे परियोजनाओं पर कार्रवाई के लिए तत्काल चर्चा की मांग की गई।

विज्ञापन

आज पेश हो सकते हैं 2 बड़े विधेयक

दूसरे फेज के दौरान 16 बैठकें होंगी और करीब 36 बिल पेश किए जा सकते हैं, जिनमें वक्फ संशोधन बिल भी शामिल है। मणिपुर में हिंसा के चलते राष्ट्रपति शासन लगा है, इसलिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मणिपुर का बजट भी संसद में पेश कर सकती हैं। गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पर संसद की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई महत्वपूर्ण वित्तीय मांगें और बजट प्रस्ताव पेश करेंगी। वित्त मंत्री साल 2024-25 के लिए दूसरी किस्त की अनुपूरक अनुदान मांगों को भी संसद में पेश करेंगी। मणिपुर का बजट 2025-26 और 2024-25 के लिए मणिपुर की अनुपूरक अनुदान मांगें भी संसद में प्रस्तुत की जाएंगी। त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025 गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे।

विज्ञापन

बिल्स ऑफ लैंडिंग विधेयक 2024 केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल पेश करेंगे, लेकिन बजट सत्र के दूसरे फेज में सरकार का फोकस 3 विषयों विभिन्न मंत्रालयों के लिए अनुदान मांगों को मंजूरी दिलाने, मणिपुर बजट पास कराने और वक्फ संशोधन बिल को पारित करवाने पर रहेगा। चुनाव गड़बड़ियों से लेकर वक्फ बिल पर हंगामे के आसार हैं, क्योंकि विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह सरकार को इलेक्शन वोटर ID कार्ड से जुड़ी गड़बड़ियों पर घेरेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ