हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budget Session 2023: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू, 6 अप्रैल को होगा समापन; 66 दिनों में होंगी 27 बैठकें

विज्ञापन
Budget 2023 Key Terms

Budget Session 2023: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा।

प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि संसद का बजट सत्र, 2023 31 जनवरी से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

बजट सत्र 2023 के दौरान अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों/विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें।

पीएम आज अर्थशास्त्रियों के साथ करेंगे बैठक

आगामी केंद्रीय बजट को लेकर आज नीति आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री अर्थशास्त्रियों की राय और सुझाव लेंगे और केंद्रीय बजट (Union Budget) से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का भी आकलन करेंगे। सरकारी सूत्रों ने 2 जनवरी को कहा था कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है और 6 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत

सत्र (Union Budget) की शुरुआत संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। पिछले साल जुलाई में शीर्ष पद पर पहुंचने के बाद से राष्ट्रपति मुर्मू का संसद के दोनों सदनों में यह पहला संबोधन होगा।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश करने की संभावना है और सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है।

सत्र का दूसरा भाग 6 मार्च से होगा शुरू

उन्होंने कहा कि एक अवकाश के बाद, जिसके दौरान स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों की जांच करती हैं, बजट सत्र का दूसरा भाग 6 मार्च को शुरू होने और 6 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है।

विज्ञापन

बजट सत्र के पहले भाग के दौरान, दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होती है और उसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा होती है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे, वहीं वित्त मंत्री भी केंद्रीय बजट पर बहस का जवाब देंगे।

बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे के अलावा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा प्रमुख रूप से होगी। केंद्रीय बजट, एक धन विधेयक, सत्र के इस भाग के दौरान पारित किया जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola