हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budget Session 2023: बजट सत्र से पहले केंद्र ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, कल से होगी सत्र की शुरुआत

विज्ञापन

Budget Session 2023: बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार की ओर से आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांग सकती है। बता दें कि सर्वदलीय बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुलाई है जो दोपहर बाद संसद एनेक्सी भवन में होगी।

बैठक के दौरान, विपक्षी दलों के उन मुद्दों को उठाने की संभावना है जो वे संसद में उठाने का इरादा रखते हैं। बता दें कि फ्लोर सहयोग की रणनीति बनाने के लिए 30 जनवरी की दोपहर एनडीए फ्लोर के नेताओं की एक बैठक भी होगी।

और पढ़िए – कन्याकुमारी से कश्मीर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में होगा समापन, 23 दलों को भेजा गया है न्योता

विज्ञापन

दो सत्रों में होगा बजट सत्र

बता दें कि बजट सत्र (Budget Session 2023) दो भागों में होगा। इसकी शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2023-24 आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट हो सकता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – राष्ट्रीय जांच एजेंसी को बड़ी सफलता, बीजापुर मुठभेड़ मामले में वांटेड महिला नक्सली को दबोचा

पीएम मोदी के जवाब से समाप्त होगा पहला सत्र

सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। इसमें दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ पर बहस होगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के साथ समाप्त होगी।

विज्ञापन

विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा करने के लिए संसदीय समितियों के अवकाश के बाद संसद फिर से बुलाई जाएगी। दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola