बजट से पहले हवाई यात्रियों को झटका! विमान ईंधन महंगा होने से बढ़ेंगे टिकटों के दाम, जानें कितना बढ़ा ऑयल रेट?

Jet Fuel Price Hiked: बजट 2025 पेश होने से पहले एयरलाइंस और हवाई यात्रियों को झटका लगा है। हवाई ईंधन महंगा हो गया है, जिस वजह से हवाई टिकट महंगी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आज से हवाई ईंधन कितने रुपये में मिलेगा?

Jet Fuel Rate

Jet Fuel Rate

Jet Fuel Price Hiked: आज साल 2025-26 का बजट पेश होने से पहले एयरलाइंस को बड़ा झटका लगा है। इससे हवाई यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। ATF कीमतों में करीब 5078.25 रुपये प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आज एक फरवरी 2025 से हवाई ईंधन दिल्ली में 95533.72 रुपये, कोलकाता में 97961.61 रुपये, मुंबई में 89318.90 रुपये और चेन्नई में 98940.19 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

बता दें कि हवाई ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस का खर्चा बढ़ेगा। एयरलाइंस इस खर्च को पूरा करने के लिए टिकटों के रेट बढ़ाएंगी। इससे हवाई सफर महंगा होगा और लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। इससे पहले जनवरी 2025 में ATF कीमतों में 1401.37 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती हुई थी। दिसंबर 2023 में 1318.12 रुपये प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी हुई थी और नवंबर 2023 में भी 2941.5 रुपये प्रति किलो लीटर दाम बढ़े थे। साल 2025 में पहले महीने दाम घटाे और दूसरे महीने बढ़े हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Business (@zeebusinessofficial)

फ्लाइट टिकट किराये में 50% की कटौती

बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने महाकुंभ के लिए हवाई टिकटों के रेट घटा दिए हैं। करीब 50 प्रतिशत कटौती की गई है। नई घोषणा लागू हो चुकी है। 23 जनवरी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस के साथ एक बैठक की थी, जिसमें टिकट रेट घटाने का फैसला लिया गया था। इससे पहले DGCA ने महाकुंभ के लिए बढ़ती मांग का देखते हुए 81 फ्लाइटों को मंजूरी दी थी। ऐसे में आजकल प्रयागराज के लिए 132 फ्लाइट हो गई हैं। हालांकि इन एक्स्ट्रा फ्लाइटों के कारण टिकटों के किराये में भी भारी इजाफा हुआ। खासकर दिल्ली-प्रयागराज रूट पर हवाई किराया 21 गुना बढ़ गया था, लेकिन मंत्रालय ने किराये में 50 फीसदी की कटौती करके महाकुंभ श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ