खुशखबरी! बजट से पहले कमर्शियल सिलेंडर सस्ता; जानें आज से LPG Cyclinder कितने रुपये में मिलेगा?

Cylinder Price List Update: बजट से पहले आज एक फरवरी को सिलेंडर सस्ता हो गया है। कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। नई रेट लिस्ट चेक कीजिए और नए रेट पर ही सिलेंडर खरीदिए।

Commercial Cylinder Price

Commercial Cylinder Price

Cylinder Price Reduced: आज एक फरवरी 2025 को बजट से पहले देशवासियों को बड़ी राहत मिली है। बजट से ठीक पहले LPG गैस सिलेंडर सस्ता हो गया। ऑयल मार्केट कंपनियों ने एक बार फिर से सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है। 7 रुपये दाम घटाए गए हैं। नई कीमतें आज शनिवार 1 फरवरी से ही लागू हो चुकी हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कितने रुपये में मिलेगा?

विज्ञापन

दिल्ली में कीमतें

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 7 रुपये की कटौती के बाद 1797 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने इसकी कीमत 1804 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

विज्ञापन

कोलकाता में कीमतें

कोलकाता में सिलेंडर 4 रुपये की कटौती के बाद 1907 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने जनवरी महीने में यह कीमत 1911 रुपये थी।

मुंबई में कीमतें

आज एक फरवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर मुंबई में 6.5 रुपये की कटौती के बाद 1749.5 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने यह कीमत 1756 रुपये थी।

विज्ञापन

चेन्नई में कीमतें 

19 किलोग्राम वाला सिलेंडर चेन्नई में 6.5 रुपये की कटौती के बाद 1959.5 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगा। पिछले महीने इसकी कीमत 1966 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

लगातार दूसरे महीने घटे सिलेंडर के दाम

बता दें कि पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे थे। सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने 6 महीने में पहली बार जनवरी 2025 महीने में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में 14.5 रुपये की कटौती की थी। मेट्रो शहरों में करीब 16 रुपये तक की कटौती हुई थी। लगातार दूसरे महीने फरवरी में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं और इस बार यह कटौती 4 रुपये से लेकर 7 रुपये तक की है।

विज्ञापन

बता दें कि ऑयल कंपनियों ने 1 अगस्त 2024 से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। फरवरी 2025 में भी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ