Budget 2024: क्‍या पैन कार्ड के ब‍िना सोना खरीदने पर म‍िलेगी राहत?

Modi Government Interim Budget 2024: मोदी सरकार के अंतरिम बजट 2024 में क्या लोगों को पैन कार्ड के बिना सोना खरीदने की राहत मिलेगी? आइए जानते हैं कि बजट से ज्वेलर इंडस्ट्री को क्या उम्मीद है?

Without Pan Card Gold Purchasing Rules

देश में गोल्ड खरीदने के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन

Modi Government Interim Budget 2024 Expectations: भाजपा की मोदी सरकार कल अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद सत्र में पटल पर अपना छठा और पहला अंतरिम बजट रखेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, क्योंकि यह अंतरिम और दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है तो मोदी सरकार देशवासियों को कई तोहफे दे सकती है। बड़ी घोषणाएं कर सकती है, लेकिन इस बजट में किसी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

बिना पैन कार्ड 5 लाख तक सोना खरीदने की मांग

दूसरी ओर, बजट 2024 से देश की जनता को सबसे बड़ी उम्मीद पैन कार्ड के बिना सोना खरीदने की परमिशन मिलने की है। लोगों को उम्मीद है कि मोदी सरकार उन्हें पैन कार्ड के बिना करीब 5 लाख रुपये तक का सोना खरीदने की राहत दे सकती है।

गोल्ड इंपोर्ट पर लगने वाले टैक्स को भी घटा सकती है। ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े लोग काफी समय से टैक्स घटाने की मांग कर रहे हैं। आइए बात करते हैं कि इस मुद्दे पर सरकार क्या फैसला ले सकती है?

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बेसिक कस्टम ड्यूटी कम करने की मांग

जब किसी चीज को विदेश से खरीदकर लाया जाता है तो भारत सरकार उस चीज पर टैक्स लगा देती है, जो चीज मंगवाने वाले को भरना पड़ता है। इसे कस्टम ड्यूटी कहते हैं। जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री ने इसी कस्टम ड्यूटी को कम करने की मांग की है।

इंडस्ट्री बॉडी ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा कहते हैं कि देश की GDP में ज्वेलरी इंडस्ट्री का योगदान 7 प्रतिशत है। इसलिए सरकार को ज्वेलरों को राहत देनी चाहिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

अभी कितनी देनी पड़ रही इंपोर्ट ड्यूटी?

सरकारी नियमों के अनुसार, अभी ज्वेलर्स को 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देनी पड़ रही है। इससे विदेश से मंगवाए गए गोल्ड पर कुल टैक्स 18.45 फीसदी देना पड़ता है। इसलिए सरकार से अनुरोध है कि सोने की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए पैन कार्ड के बिना 2 लाख का सोना खरीदने की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया जाए। एक दिन में एक लाख का सोना खरीदने की अनुमति मिलनी चाहिए। EMI की सुविधा भी बहाल करने की मांग है।

विज्ञापन

बिना पैन कार्ड कितना सोना खरीद सकते लोग?

सरकारी नियमों के अनुसार, अगर लोग 2 लाख रुपये तक का बिना पैन कार्ड खरीद सकते हैं, लेकिन अगर आपको 2 लाख से ज्यादा का सोना खरीदना है तो पैन कार्ड दिखाना होगा। पेमेंट भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड या चेक से करनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ