---विज्ञापन---

देश angle-right

Budget 2024: क्या है लखपति दीदी स्कीम, जिसके तहत 3 करोड़ महिलाएं बनाई जाएंगी Lakhpati Didi

Budget 2024 Lakhpati Didi Scheme: बजट 2024-25 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी स्कीम को लेकर बड़ी घोषणा की है। स्कीम के तहत बड़े स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

Budget 2024 Lakhpati Didi Scheme Target: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए लखपति दीदी स्कीम को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत साल 2023 में एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। साल 2024 में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। पहले यह टारगेट 2 करोड़ प्रति वर्ष था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ किया जाता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2023 में कुल 9 करोड़ महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ। भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं के विकास पर खास ध्यान दे रही है। लखपति दीदी स्कीम इसी का हिस्सा है। लखपति स्कीम से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। वे अपना व्यापार करके आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। मोदी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया।

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

क्या है लखपति दीदी योजना?

लखपति दीदी स्कीम मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने भाषण में इसकी घोषणा की थी। यह योजना स्वयं सहायता समूहों के लिए शुरू की गई है, जिसके दायरे में बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी, दवाई वाली दीदी आएंगी।

लखपति दीदी योजना स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम के तहत स्कीम के दायरे में आने वाली दीदी को प्रशिक्षित करके पैसा कमाने में सक्षम बनाया जाएगा, इससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। स्कीम के तहत महिलाओं को LED बल्ब, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसी टेक्निकल ट्रेनिंग दी जाएंगी।

---खबर नीचे जारी है---

 

स्कीम का फायदा कैसे उठाएं?

लखपति दीदी स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए संबंधित राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा। स्वयं सहायता समूहों से कनेक्टिविटी जरूरी है। अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 01, 2024 11:44 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola