Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना 7वां बजट पेश किया। इसके अलावा यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट भी है। बजट में वित्त मंत्री ने छोटे लघु और मध्यम उद्योगों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने एमएसएमई के लिए बजट में वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि एमएसएमई के क्रेडिट गारंटी योजना बनाई जाएगी। वहीं मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। नई योजना के जरिए एमएसएमई को 100 करोड़ तक का लोन दिया जाएगा।
इसके अलावा वित्त मंत्री ने एमएसएमई सेक्टर को बैंक लोन आसानी से मिल सके इसके लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा खरीदारों को ट्रेडर्स प्लेटफाॅर्म पर अनिपवार्य रूप से शामिल करने के लिए कारोबारी की सीमा 500 करोड़ रुपये से घटाकर 250 करोड़ रुपये की जाएगी। एमएसएमई सेक्टर में 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड इरेडिएशन यूनिट्स स्थापित करने के लिए मदद की जाएगी। पारंपरिक कारीगरों को ग्लोबल मार्केट में सामान बेचने के लिए पीपीपी मोड में ई-काॅमर्स एक्सपोर्ट सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Budget 2024: वित्त मंत्री ने किसानों के लिए खोला अपना पिटारा, KCC और रजिस्ट्री पर किया बड़ा ऐलान
मुद्रा योजना की लिमिट बढ़ाई
पीएम मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। ये 3 कैटेगरी शिशु, किशोर और तरुण लोन है। बजट में मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन की राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये तक कर दिया गया है। पहले यह राशि 10 लाख रुपये तक थी। ये कर्ज आसानी और सस्ती ब्याज दरों पर मिलता है। अगर आप इसे समय से चुकाते रहते हैं तो ब्याज दर माफ की जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः Budget 2024: किन 1 करोड़ घरों को मुफ्त में मिलेगी बिजली! क्या है सोलर पैनल स्कीम?
इन लोगों को मिलेगा मुद्रा लोन का लाभ
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि जिन्होंने अपना पुराना लोन चुका दिया है उन्हें दोगुना लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने अपना पुराना लोन चुका दिया है।
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
31 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
2 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
5 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
7 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines