Income Tax Slab Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट 2024-25 (New Income Tax Slab 2024-25) पेश किया। लोकसभा चुनाव की वजह से सरकार ने इस बजट में लोकलुभावन घोषणाएं नहीं कीं। इस बजट से आम आदमी को कोई फायदा नहीं मिला है। सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है।
मोदी सरकार ने आयकर स्लैब (Income Tax Slabs FY 2023-24 Latest Update) में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे आम आदमी को निराशा हाथ लगी है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही इनकम टैक्स भरना और आसान हो गया है। साथ ही लोगों को रिफंड भी शीघ्र किया जाता है।
यह भी पढ़ें : Budget 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान
न्यू टैक्स रिजीम में कोई चेंज नहीं
न्यू टैक्स रिजीम में पहले भी 7 लाख रुपये की आय तक कोई टैक्स (Budget 2024 Income Tax Slabs) नहीं लगता था और सरकार ने इस बार भी पुराने टैक्स स्लैब को बरकरार रखा। मिडिल क्लास को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव से पहले इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है, लेकिन सरकार ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं इंपोर्ट ड्यूटी समेत डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करता हूं।
ये है ओल्ड टैक्स रिजीम
सरकार ने ओल्ड टैक्स रिजीम में भी कोई बदलाव नहीं किया है। ओल्ड टैक्स रिजीम के कुल 5 स्लैब हैं। इसके तहत तीन लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं लगता है। 3 से 6 लाख रुपये की आय तक 5 प्रतिशत, 6-9 लाख रुपये तक 10 प्रतिशत, 9-12 लाख तक 15 प्रतिशत, 12-15 लाख तक 20 प्रतिशत और 15 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स लगते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
34 mins ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
59 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
2 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
6 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
8 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines