Budget 2024 Commercial LPG Cylinder Rate Hiked: आज अंतरिम बजट 2024 पेश होगा, लेकिन इससे पहले ही देशवासियों को महंगाई का झटका लग गया है। आज एक फरवरी 2024 से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम पहले वाले ही रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 14 रुपये बढ़ाए गए हैं। सर्दी के मौसम में बढ़ती डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों को देखते हुए यह बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 1.50 रुपये बढ़ाए थे।
कीमतें बढ़ने के बाद कितने में मिलेंगा सिलेंडर?
14 रुपये दाम बढ़ने के बाद आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये की बजाय 1769.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1708.50 रुपये की बजाय 1723.50 रुपये में, कोलकाता में 1869 की बजाय 1887 रुपये में और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1924.50 रुपये की बजाय 1937 रुपये में मिलेगा।
ये हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
देश में अभी घरेलू गैंस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 903 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और मद्रास में 918.50 रुपये है। पिछली बार घरेलू सिलेंडर की कीमतें 30 अगस्त 2023 को बदली थीं। दाम 200 रुपये घटाए गए थे, जबकि मार्च 2023 में घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 1103 रुपये में मिलता था।
3 साल में 50 बार बदल चुके रेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 साल में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हर महीने बदले हैं। करीब 50 बाद रेट ऊपर नीचे हुए हैं। जनवरी 2021 में कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1349 रुपये में मिलता था। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम पिछले 3 साल में 17 बार बदले गए।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
10 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
11 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
12 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines