Budget 2024-25 : मोदी सरकार ने अपने अंतरिम बजट 2024 में देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एक करोड़ लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना है। इसे लेकर सरकार ने जनता के सामने अपना पूरा प्लान रखा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रूफ टॉप सोलराइजेशन के तहत देश के एक करोड़ लोगों को फ्री बिजली मिलेगी। इसके तहत लोगों को अपने घरों-मकानों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली (Solar Energy System) लगवानी होगी। सरकार सबसे पहले देश के एक करोड़ लोगों के घरों में यह सिस्टम लगाएगी। इसके बाद इन लोगों को प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
यह भी पढे़ं : ‘गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर विशेष फोकस’, पढ़ें निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम ने इस योजना का किया था ऐलान
आपको बता दें कि यूपी के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्योदय योजना का ऐलान किया था। इसके तहत एक करोड़ लोगों के घरों में सोलर पैनल लगेंगे। इस योजना का लक्ष्य गरीब या मध्य वर्ग के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस बार सरकार ने बजट में पीएम सूर्योदय योजना को भी शामिल कर लिया।
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल शुरू किया है। आवेदकों की सलाना आय एक या डेढ़ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
1 hr ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
1 hr agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
2 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines