Who was RK Shanmukham Chetty Presented first budget of independent India: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। वे छठवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आजादी के बाद देश का पहला बजट कब पेश किया गया था और इसे किसने पेश किया था। क्या आप स्वतंत्र भारत के पहले वित्तमंत्री के बारे में जानते हैं। साल 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उस साल आरके शनमुखम चेट्टी ने पहला बजट पेश किया था। वे स्वतंत्र भारत के पहले वित्तमंत्री थे।
आरके शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को देश का पहला बजट पेश किया था। यह बजट 15 अगस्त, 1947 से 31 मार्च, 1948 के बीच के सिर्फ साढ़े सात महीनों का था। 1892 में पैदा हुए शनमुखम चेट्टी वित्तमंत्री बनने से पहले वे एक बिजनेसमैन थे। वे कोचीन के दीवान रहे थे। चेट्टी चैंबर ऑफ प्रिंसेस के संवैधानिक सलाहकार थे।
ये भी पढ़ें-‘तहखानों में छिपा ज्ञानवापी में मंदिर का राज’; हिन्दू महिलाएं बोलीं- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, सच सामने लाएंगे
कहां से हुई थी पढ़ाई
आरके शनमुखम चेट्टी की पढ़ाई मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज और मद्रास लॉ कॉलेज से हुई थी। वे ब्रिटिश समर्थक जस्टिस पार्टी के सदस्य भी रह चुके थे। शनमुखम चेट्टी 1933 से 1935 तक भारत की केंद्रीय विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। वे वकील और राजनेता थे साथ ही अर्थशास्त्र पर भी उनकी अच्छी पकड़ थी। वे 1947 से 1949 तक भारत के वित्तमंत्री रहे। 5 मई 1953 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
खुद को बताया था खुशकिस्मत
बजट पेश करते समय उन्होंने खुद को बहुत भाग्यशाली बताया था और कहा था कि इसे ऐतिहासिक अवसर के तौर पर याद किया जाएगा। बजट डॉक्यूमेंट्स वे ब्रीफकेस में लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने सफेद शर्ट और काले रंग का सूट पहन रखा था। उन्होंने टाई भी लगाई थी। स्वतंत्र भारत के पहले बजट में कुल 171.15 करोड़ रुपये के कुल राजस्व का अनुमान लगाया गया था।
ये भी पढ़ें-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines