---विज्ञापन---

देश

बोधगया में बोले दलाई लामा- मुझे सपना आया, बताया कितने वर्ष तक रहेंगे जीवित

बोधगया। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा नववर्ष के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बोधगाया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, मुझे सपना आया था। मैं 115 वर्ष तक जीवित रहूंगा। उन्होंने कहा शरीर और काय जो प्राप्त हमें हुआ है, उससे त्रिपिटक का अध्ययन कर जानने की चेष्टा कर रहा हूं। उन्होंने […]

बोधगया। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा नववर्ष के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बोधगाया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, मुझे सपना आया था। मैं 115 वर्ष तक जीवित रहूंगा। उन्होंने कहा शरीर और काय जो प्राप्त हमें हुआ है, उससे त्रिपिटक का अध्ययन कर जानने की चेष्टा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बौद्ध दर्शन के प्रति पश्च्यात देशों के लोगों में भी विश्वास बना है।

---विज्ञापन---

चीन पहले बौद्ध राष्ट्र था

आगे बौद्ध धर्मगुरु ने कहा कि आज पूरे विश्व में बौद्ध धर्म फैल रहा है। बौद्ध दर्शन और मनोविज्ञान को लोग सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन पहले बौद्ध राष्ट्र था। बाद में चीन की सरकार नहीं मानी। लेकिन वहां के लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। मैं विश्वास रखता हूं कि तिब्बत से आए बौद्ध लामा व श्रद्धालु मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं, यह शुभ अवसर मेरे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। काय और चित्त ठीक होने के कारण आप मेरे बारे में ज्यादा चिंता मत कीजिए। हम लंबी आयु जिएंगे।

शून्यता और बोधिचित्त का अभ्यास करें यह लोग 

उन्होंने कहा हमारी सोच के बारे में विश्व के लोग जानते हैं। सभा में बड़ी संख्या में लामा और अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। उन्हें संबोधित करते हुए बौद्ध धर्म गुरु ने कहा कि शून्यता और बोधिचित्त का अभ्यास करते रहें। इससे जीवन अच्छा रहेगा। तिब्बती बौद्ध परंपरा विश्व की परंपरा है। वास्तव में यह शुभ अवसर है हमारे लिए कि तिब्बती पंथ के गेलुक, शाक्या, निगमा और अन्य पंथ के लोग यहां पर हमार दीर्घायु के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उत्सव का दिन है नए उत्साह के साथ यह नववर्ष अच्छा रहेगा, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। बता दें इससे पहले बोधगया में दलाई लामा पर नजर रखते हुए एक चीनी जासूस को देखा गया था। बिहार पुलिस ने महिला का स्केच भी जारी किया था।

First published on: Jan 01, 2023 05:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola