BSP ने सांसद दानिश अली को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

BSP suspend MP Danish Ali for indulging anti-party activities: सांसद दानिश अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। 

BSP suspend MP Danish Ali for indulging anti-party activities

BSP suspend MP Danish Ali for indulging anti-party activities

विज्ञापन

BSP Suspend MP Danish Ali for Indulging Anti-Party Activities: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने सांसद दानिश अली को पार्टी से  सस्पेंड कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दानिश अली अमरोहा से लाेकसभा सांसद हैं।

विज्ञापन

बीएसपी ने दानिश अली को लिखे पत्र में कहा- ”आपको कई बार मौखिक रूप से कहा गया था कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के विरुद्ध कोई भी बयानबाजी न करें। इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरोध में कार्य करते आ रहे हैं। पत्र में आगे कहा गया कि आप 2018 तक देवेगौड़ा जी की जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे।

साथ ही कर्नाटक के आम चुनाव में बसपा और जनता पार्टी के गठबंधन में चुनाव लड़ा गया। इस चुनाव में आप देवेगौड़ा जी की ओर से सक्रिय रहे थे। कर्नाटक चुनाव के बाद आपको देवेगौड़ा के अनुरोध पर अमरोहा से बसपा प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया गया। इससे पहले ये आश्वासन दिया गया था कि आप बसपा की नीतियों और निर्देशों का पालन करेंगे, लेकिन आप इन्हें भूलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। अत: अब आपको पार्टी के हित में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।”

कांग्रेस से नजदीकी बनी वजह

बता दें कि दानिश अली रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। सितंबर में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं थीं। शुक्रवार को जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म की गई तो उन्होंने दानिश अली का मामला उठाते हुए रमेश बिधूड़ी और बीजेपी पर निशाना साधा था, उस वक्त दानिश अली अपनी गर्दन में तख्ती टांगे खड़े थे।

विज्ञापन

इससे पहले विपक्ष के हमलावर होने के बाद राहुल गांधी ने दानिश अली से मुलाकात की थी। दानिश अली ने इस मामले की शिकायत संसद की विशेषाधिकार समिति से की है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस से उनकी बढ़ती नजदीकी के कारण ये कार्रवाई की गई है। दानिश संसद में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बता दें कि मायावती की पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ