सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने आज पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया है. पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है. तरनतारन सेक्टर में राजोके गांव के पास बॉर्डर की सिक्योरिटी में तैनात BSF जवानों का ढल गश्त कर रहा था. इस दौरान झाड़ियों में हलचल सुनी तो ललकारा. लेकिन दोनों पाकिस्तानी नागरिक दौड़ कर सीमा पार करने की कोशिश करने लगे. जवानों ने उनको रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं रुके तो जवानों ने दोनों को मौके पर ही ढेर कर दिया. उनके शवों के कब्जे में लेकर अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया.
आतंक के खिलाफ केंद्र का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने जारी की 23 खूंखार …
घुसपैठ नाकाम करके बढ़ाई गई सिक्योरिटी
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के तरनतारन जिले में खालड़ा क्षेत्र के तहत आने वाले राजोके गांव में घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे BSF जवानों ने नाकाम कर दिया. जिसके बाद सीमावर्ती इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. सुरक्षा एजेंसियां ने भी बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी हुई है. घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और भारत में चोरी छिपे घुसने के मकसद के बारे में पता लगाया जा रहा है. बता दें कि पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते घुसपैठ की कोशिश अकसर की जाती है. जिसे रोकने के लिए बॉर्डर पर BSF के जवान हथियाबंद होकर दिन रात गश्त करते हैं.
J&K : कुलगाम में आतंकियों ने 2 गैर-कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत
अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार
पंजाब के अमृतसर जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों से 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं. शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन विदेश में बैठे तस्करों से मिला है. जहां से वे हथियार और नशीले पदार्थ खरीदकर अवैध तरीके से भारत लाकर बेचते थे. इस मामले में अमृतसर के घरिंडा थाने में 2 FIR दर्ज की गई हैं. अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है.
संबंधित खबरें
मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
35 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
45 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
1 hr ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
2 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines