पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गश्त कर रहे जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़कर बंधक बना लिया। इधर पहलगाम में आतंकी हमला और उधर भारतीय जवान को बंधक बनाने की दुश्मन देश की नापाक हरकत के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी जवानों के लिए जारी की गई है। साथ ही BSF ने पाक रेंजर्स को एक विरोध खत भी भेजा है। BSF ने अपने जवानों को सख्त चेतावनी दी है कि वे सीमा पर गश्त करते समय सतर्क और चौकस रहें।
BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि जवानों को दी गई सलाह रेगुलर ब्रीफिंग का हिस्सा है, लेकिन पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा गश्त के दौरान भारतीय जवान को पकड़ लिया गया और अभी तक छोड़ा नहीं गया है, इसलिए सभी गश्ती दलों को ड्यूटी के दौरान और ज्यादा सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जवानों को सतर्क रहने और गश्त ड्यूटी के दौरान अनजाने में सीमा पार करने से बचने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें:‘कंगाल’ पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की गीदड़भभकी, कहा- भारतीय दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं
फ्लैग मीटिंग में नहीं आ रहे पाक रेंजर्स
BSF अधिकारी ने एडवाइजरी के बारे में कहा कि सीमा पर खेतों में काम करने वाले किसानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। पंजाब में भारत पाकिस्तान सीमा पर काम करने वाले किसान और गश्त कर रहे जवान अक्सर अनजाने में सीमा पार कर जाते हैं। फिर फ्लैग मीटिंग में मुद्दों को सुलझा लिया जाता है, लेकिन इस बार पाकिस्तान कई प्रयासों के बावजूद बैठक में नहीं आ रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद चल रहे तनाव के कारण पाकिस्तान जवाब नहीं दे रहा है, लेकिन हमने पाक रेंजर्स के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है और जवान को वापस लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पाक रेंजर्स को विरोधी खत भेजा गया है। जवान पूर्णब कुमार शॉ बॉर्डर पार कैसे कर गया? इसकी जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान के रक्षामंत्री का X अकाउंट बैन ! भारत ने पाक पत्रकारों के Accounts पर भी लगाया प्रतिबंध
पाकिस्तान रेंजर्स ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल 2025 को पंजाब के फिरोजपुर के पास अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले जवान को हिरासत में लिया था। जवान बाड़ के पास काम कर रहे स्थानीय किसानों की सुरक्षा में गश्त कर रहा था। बता दें कि BSF 3323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा करता है। यह सीमा जम्मू और कश्मीर (LOC के कुछ हिस्सों में), पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्यों में फैली हुई है।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
3 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
4 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
5 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
8 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
9 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
10 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
12 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines