BRS Leader KTR Case: तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता केटीआर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला पिछले साल फरवरी में हैदराबाद में फॉर्मूला ई-कार रेसिंग इवेंट में कथित अनियमितताओं के आरोप से जुड़ा है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के टी रामा राव (KTR) पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे हैं। गुरुवार को एसीबी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में केटीआर को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
ये हैं अन्य आरोपी
केटीआर के अलावा पूर्व नगर प्रशासन और शहरी विकास (MAUD) के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार को दूसरा आरोपी बनाया गया है। जबकि हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (HMDA) के पूर्व मुख्य अभियंता बीएलएन रेड्डी तीसरे आरोपी हैं। जब केटीआर राज्य के एमएयूडी मंत्री थे, तब फार्मूला ई रेस इवेंट को राजधानी में आयोजित किया गया।
RBI के दिशा-निर्देशों का किया उल्लंघन
एसीबी की FIR के अनुसार, केटीआर ने अरविंद कुमार को भुगतान करने के लिए अधिकृत करने से पहले कैबिनेट की मंजूरी नहीं ली। एसीबी ने आरोप लगाया कि HMDA ने RBI के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। इसके अलावा विदेशी कंपनी फॉर्मूला ई ऑर्गनाइजर्स (FOE) को दो किस्तों में 45 करोड़ रुपये दिए। एफआईआर में ये भी कहा गया है कि RBI ने अनाधिकृत लेनदेन के लिए तत्कालीन तेलंगाना सरकार पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। जिसे बाद में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने चुकाया था।
ये भी पढ़ें: ‘महिला सांसद के साथ ऐसा व्यवहार, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी’, शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
वित्तीय अनियमितताओं का चला पता
एफआईआर में आगे बताया गया है कि आरोपों की नई सरकार ने जांच की। जब इस बात की जांच की गई कि आरबीआई ने जुर्माना क्यों लगाया, तो फॉर्मूला ई-रेस इवेंट के संचालन में नियमों का उल्लंघन और वित्तीय अनियमितताओं का पता चला, जिसके बाद ACB की ओर से अपनी जांच शुरू की गई।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी बोले- मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश, गृह मंत्री दें इस्तीफा
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines