BRS Leader K Kavitha Delhi Liquor Policy Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के. कविता को समन जारी किया गया है। इस समन के जरिए उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। कविता से पहले भी पूछताछ हो चुकी है। आइए जानते हैं कि बीआरएस की नेता के. कविता कौन हैं और उनका दिल्ली शराब नीति घोटाले से क्या कनेक्शन है…
कौन हैं बीआरएस नेता के. कविता?
के. कविता का पूरा नाम कल्वाकुंतला कविता है। वह तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। उनसे भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। कविता से आखिरी बार दिसंबर 2022 में पूछताछ की गई थी।
के कविता वर्तमान में 2020 से निजामाबाद से विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी हैं। इसके साथ ही वह 2014 से 2019 तक निजामाबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे मार्च 2023 में पूछताछ की थी।
दिल्ली शराब नीति घोटाले से क्या है कनेक्शन?
केंद्रीय एजेंसी शराब नीति को प्रभावित करने में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। कविता पर आरोप है कि वे आम आदमी पार्टी (AAP) के तत्कालीन कम्यूनिकेशन प्रभारी विजय नायर के संपर्क में थीं। विजय कथित तौर पर शराब उद्योग के व्यापारियों और राजनेताओं से मिल रहे थे।
केंद्रीय जांच एजेंसियों का दावा है कि दिल्ली के व्यवसायी समीर महेंद्रू ने उत्पाद शुल्क नीति के तहत दिल्ली में कई रिटेल जोन का नियंत्रण हासिल कर लिया। ये भी आरोप लगा कि एक साउथ ग्रुप द्वारा AAP नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई। कविता इस ग्रुप की सदस्य थीं।
गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया गया पैसा
साउथ के इस ग्रुप में के कविता और महेंद्रू के अलावा वाईएसआर कांग्रेस सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और अरबिंदो ग्रुप के प्रमोटर सरथ रेड्डी शामिल हैं। ईडी ने इस 100 करोड़ की रिश्वत का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में AAP के प्रचार अभियान में भी इस्तेमाल करने का दावा किया है।
के. कविता ने आरोपों से किया इनकार
पिछले दिनों ईडी ने इस मामले में हैदराबाद के कारोबारी अरुण पिल्लई को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि अरुण जिस कंपनी के लिए काम करता है, उसमें कविता की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले साल मार्च में भी उनसे पूछताछ की गई थी। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया था।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक छापेमारी, 3500 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
8 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
11 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
11 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines