नई दिल्ली: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बुधवार को इंटरनेट पर चल रहे वीजा स्कैमर्स के बारे में लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कुछ लोग यूके वीजा की मांग करने वाले भारतीय नागरिकों को मेरे नाम का इस्तेमाल कर ठग रहे हैं। आगे एलिस ने कहा- लोगों को सलाह है कि वे स्कैमर्स के साथ अपना बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड की डिटेल शेयर न करें।
एलिस ने कहा कि “मैं अपने नाम का उपयोग करते हुए वीजा घोटालों में वृद्धि देख रहा हूं। यह सुनने में बड़ा अच्छा लगता है कि यूके में एक आसान काम, या जल्दी और आसानी से यूके वीजा प्राप्त करने का तरीका। ठग लोगों को ऐसे वाक्य कहकर ही झांसे में लेते हैं। एलिस ने एक ट्वीट में कहा, स्कैमर द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेजों का उपयोग करके यूके को वीजा की गारंटी दी गई। “संतर्क रहें, यदि आपसे ईमेल या फोन के माध्यम से पैसे मांगे जाते हैं। अपने बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड का विवरण साझा न करें। हम आपसे व्यक्तिगत खातों में भुगतान करने के लिए कभी नहीं कहेंगे।”
इससे पहले ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी द्वारा कहा था कि भारत की यात्रा करने वाले ब्रिटिश नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। मार्च 2020 में कोविड के प्रकोप के बाद पहली बार यह सुविधा फिर से शुरू की जा रही है। दोरईस्वामी ने कहा था कि सेवा नागरिकों को तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी और जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा था कि सुविधा के फिर से शुरू होने से यूके के मित्र भारत में कहीं अधिक आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
10 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
19 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines