'अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता', कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने खुशी जताई है. उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला भी बोला है.

Brij Bhushan Sharan Singh.jpg
विज्ञापन

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से यौन उत्पीड़न के मामले में बरी होने के बाद बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कई बड़े बयान दिए हैं. न्यूज 24 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी किया है. बरी और बाइज्जत बरी करने में काफी अंतर होता है. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर एक भी आरोप मुझपर साबित होता है तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. जिन लोगों को मैंने पाला और सहयोग किया, उन्होंने ही मुझपर आरोप लगाए. बृजभूषण ने कहा कि ओलंपिक पदक विजेता और वर्ल्ड चैंपियन भी झूठ बोलते हैं और लोग महीनों तक उनका साथ भी देते हैं. हालांकि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है और मैं फैसले से बहुत खुश हूं.

विपक्ष और आंदोलनों पर साधा निशाना

सीजेपी के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज थीं और सरकार ने उन्हें मान लिया. लेकिन मुझे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य सभी विपक्षी दलों पर तरस आता है. इन पार्टियों के अंदर अब खुद के दम पर प्रदर्शन करने की क्षमता नहीं बची है. यह दल छात्रों, महिलाओं और किसानों के पीछे खड़े होकर आंदोलन कर रहे हैं. विपक्षी दलों ने जनता के बीच अपना विश्वास पूरी तरह खो दिया है. इसी वजह से ये अपने दम पर आंदोलन नहीं कर पा रहे हैं.

विज्ञापन

भविष्य की राजनीति पर क्या कहा?

चुनावी मैदान में उतरने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वही होगा जो ईश्वर ने रच रखा है. वहीं राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कुछ भी बोलने से पूरी तरह परहेज किया. कोर्ट के इस फैसले के बाद से उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद उनकी आगे की राजनीतिक रणनीति क्या रहती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ