---विज्ञापन---

देश angle-right

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पॉक्सो केस को कोर्ट ने किया बंद

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट ने पॉक्सो केस को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट 15 जून 2023 को ही दायर की थी।

---विज्ञापन---

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो चल रहे मामले में बड़ी राहत मिली है। पाटियाला हाउस कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पॉक्सो केस को बंद कर दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा पॉक्सो मामले में दाखिल कैंसिलेशन रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट 15 जून 2023 को ही दायर की थी। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध नहीं किया था। इससे पहले 1 अगस्त 2023 को कथित पीड़िता और उसके पिता ने मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी और पुलिस जांच से संतुष्टि जताई थी।

---विज्ञापन---

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामला दर्ज करवाया गया था, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसे पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हमने एक झूठे और मनगढ़ंत मामले में न्यायिक विजय प्राप्त की है। प्रत्येक तथ्यहीन आरोप अब न्याय के कठघरे में धराशायी हो रहा है। यह सत्य की जीत है और यह जीत आगे भी कायम रहेगी।

---विज्ञापन---


खबर अपडेट की जा रही है…

First published on: May 26, 2025 06:57 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola