Brij Bhushan Sharan Singh Angry on Sakshi Malik Question: जहां एक ओर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।
पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब साक्षी मलिक से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण या उनके जैसे लोग ही यदि डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बने रहते हैं तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी। ये ऐलान करने के बाद साक्षी मलिक फूट-फूटकर रोने लगीं।
‘उससे मेरे को क्या लेना-देना’
इसके बाद मीडिया ने बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो वे भड़क गए। साक्षी मलिक के सवाल पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- उससे मेरे को क्या लेना-देना…इसके बाद वे अपने बंगले से प्रेस को हटाते हुए बाहर निकल गए।
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी मलिक ने कहा कि “हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी। अगर अध्यक्ष महिला होगी, तो उत्पीड़न नहीं होगा। साक्षी मलिक ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा- आज आप लिस्ट देख सकते हैं, एक भी पद महिला को नहीं दिया गया है। हम पूरी ताकत से लड़े थे और अब यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा।” इसके बाद वे रोते हुए ही नीचे उतरीं और निकल गईं। उनके साथ पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे।
क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि 23 अप्रैल को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मई में जब नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ तो पहलवानों को धरने से हटा दिया गया। इसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया अपनी सरकारी नौकरी में लौट गए थे।
पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। फिलहाल ये मामला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में है। इस केस में नए सिरे से दलील सुनी जाएंगी। संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के ही करीबी हैं।
ये भी पढ़ें: साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोईं
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
41 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
1 hr ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
2 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines